फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर से अनाज, मोबाइल फोन और सिलिंडर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर को बौंदकलां में की गई थी वारदात, बौंदखुर्द व बौंदकलां के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर से अनाज, फोन व दो गैस सिलिंडर चोरी करने के मामले में दो आरोपी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी पहचान बौंदखुर्द निवासी सुनील उर्फ कालू व बौंदकलां निवासी सवरीत उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गांव रणकोली से दबोचा। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया था कि वह खेती करता है। 30 सितंबर को वह खाना खाकर सो गया। रात तीन बजे अचानक उसकी आंख खुली और वह बाहर आया। इस दौरान उसे गेहूं बिखरे मिले। इसके बाद उसने कमरों की जांच की तो गेहूं की साढ़े तीन बोरियां, एक फोन व दो गैस सिलिंडर चोरी मिले। पूछताछ करने पर उसे पता चला कि गांव निवासी सवरीत उर्फ गोलू ने अपने साथी के साथ मिलकर सामान चुराया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें