जिला दमकल विभाग प्रभारी एएफएसओ जयदेव मलिक की अगुवाई में बाढड़ा और चांदवास गांव पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने बाढड़ा व साथ लगते गांव चांदवास में दमकल विभाग कार्यालय बनाने के लिए दो संभावित जगहों का मुआयना किया। टीम खाली जमीन के रिकाॅर्ड का आकलन कर रही है। इस पर जल्द ही बैठक बुलाकर राज्य मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जिला दमकल विभाग प्रभारी एएफएसओ जयदेव मलिक की अगुवाई में टीम ने अनाज मंडी परिसर स्थित फायर वाहन व कर्मियों की कार्यशैली का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह भी भूमि चयन करने के लिए दो स्थानों का जायजा लिया गया था।
विदित रहे कि टीम ने पिछले सप्ताह चांदवास के अलावा बाढड़ा के लोहारू रोड के समीप श्मशान घाट के पास व ढिगावा मोड़ के समीप जगह का मुआयना किया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।