फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2 किमी. लंबे रावलधी-दिल्ली बाईपास का निर्माण शुरू

विज्ञापन
रावलधी दिल्ली बाईपास निर्माण के लिए मशीन द्वारा सड़क की परत हटाते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले दो वर्षों से जर्जर पड़े रावलधी-दिल्ली बाईपास की आखिरकार पीडब्ल्यूडी ने सुध ले ली है। करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभाग ने छह माह का समय दिया है। सड़क के निर्माण पर 2.88 करोड़ की लागत आएगी और इससे करीब पांच हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खास बात ये है कि जहां जलभराव रहता है वहां सीमेंट और कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। बता दें कि शहर के रावलधी-दिल्ली बाईपास से हर रोज पांच हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। पिछले करीब दो साल से सड़क जर्जर है और इसके चलते यहां गहरे गड्ढे बने हैं। आए दिन इन गड्ढों में कोई न कोई वाहन फंसा रहता है। इतना ही नहीं यहां दिनभर उड़ने वाली धूल से भी स्थानीय लोग बेहद परेशान थे। इन तमाम समस्याओं को लेकर लोग लंबे समय से पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन से बाईपास के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। यह मांग अब जाकर परवान चढ़ी है।
पीडब्ल्यूडी विभाग की योजना अनुसार दो किलोमीटर लंबी सड़क में से 1100 मीटर का टुकड़ा सीसी का और 900 मीटर का टुकड़ा तारकोल का बनाया जाएगा। दरअसल, इस मार्ग पर सीवर समस्या के चलते जलभराव रहता है और इसके मद्देनजर ही पहली बार यह सड़क सीसी की बनेगी। सड़क निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा होगा और इसके बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी और हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


यहां बनेगी सीसी सड़क
रावलधी-दिल्ली बाईपास पर जहां बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है वहां सड़क सीसी की बनाई जाएगी। विभाग की योजना के अनुसार रावलधी चौक और समसपुर टी-प्वाइंट के समीप सड़क सीसी की बनेगी जबकि बीच का हिस्सा तारकोल का रहेगा। रावलधी चौक के समीप एक किलोमीटर लंबा और समसपुर टी-प्वाइंट के समीप 100 मीटर का टुकड़ा सीसी का बनेगा।



हादसों में आएगी कमी, सरपट दौड़ेंगे वाहन
पिछले दो सालों से सड़क की हालात काफी खस्ता है जिसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। इसके अलावा आए दिन कोई भारी वाहन गड्ढों में फंसा रहता है और इसके चलते जाम की स्थिति भी रहती है। सड़क निर्माण होने से जहां हादसों में कमी आएगी तो वहीं वाहन भी सरपट दौड़ सकेंगे।



सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। करीब छह माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगतराम, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें