फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार सवार दो तस्कर काबू, 6 किलाे 250 ग्राम गांजा बरामद

Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर और बरामद गांजा। सवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। दादरी अपराध शाखा टीम ने भांडवा गांव के बस अड्डे पर नाकेबंदी कर कार सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को काबू किया है। आरोपी जेवली निवासी हरदीप और हुई निवासी धर्मबीर की कार से 6 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी अपराध शाखा टीम गश्त के दौरान कारीमेला बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि दो लोग कार से मादक पदार्थ की खेप लेकर जेवली जाएंगे। अगर भांडवा बस अड्डे के पास नाकेबंदी की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा टीम भांडवा गांव पहुंची और अड्डे पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद सिंघानी की तरफ से एक कार आई। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो चालक सीट पर बैठे शख्स ने अपनी पहचान हुई गांव निवासी धर्मबीर के रूप में और बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने अपनी पहचान जेवली निवासी हरदीप के रूप में बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें