फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरपीएफ जवान के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Mon, 14 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अखत्यारपुरा गांव निवासी आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने और कांसे के बर्तन चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने मकान मालिक के बड़े भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार घर से करीब 25 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्र सिंह ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई राजकुमार रेलवे सुरक्षा बल में तैनात है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती बीकानेर में है। वह अपने परिवार समेत वहीं रहता है। गांव में राजकुमार का मकान बंद रहता है।
इंद्र सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को करीब 9 बजे उसने देखा तो राजकुमार के मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। इसके बाद उसने अंदर जाकर देखा तो घर से सामान चोरी मिला। चोर घर से एक चांदी का हार, सोने के बाले व संदूक में रखे कांसे के बर्तन चोरी कर ले गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें