पेज एक की संभावित बॉटम :
- 52 लाख की लागत से नगर परिषद की ओर शहर में तैयार करवाए जा रहे चार बस क्यू शेल्टर, 30 अगस्त पहले चारों को चालू करने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से 52 लाख की लागत से शहर में चार बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इनमें से दो के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। दो की निर्माण प्रक्रिया जारी है। 20 दिन के अंदर ये दो बस क्यू शेल्टर भी बनकर तैयार हो जाएंगे। 30 अगस्त तक चारों बस क्यू शेल्टर को शुरू करने की योजना है।
बता दें कि शहर के सुंदरीकरण और यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से चार जगह बस क्यू शेल्टर बनवाए जाएंगे। इसके लिए करीब एक माह पहले नगर परिषद की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, एजेंसी चारों में से दो बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवा चुकी है।
दरअसल, शहर के किसी भी बाहरी क्षेत्र में बस क्यू शेल्टर नहीं है। शहर के रोहतक रोड की बात करें तो परशुराम चौक, रोहतक फाटक और रावलधी चौक से नागरिक बस में सवार होते हैं। वहीं, लोहारू रोड की बात करें तो बस स्टैंड के बाद लोहारू चौक पर यात्री बस में सवार होते हैं। लेकिन, यहां भी यात्रियों के लिए खड़े होने की जगह नहीं है।
इसके अलावा चिड़िया टी-प्वाइंट की बात करें तो यात्रियों को खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यही स्थिति समसपुर टी-प्वाइंट की भी है।
- परिवहन विभाग की मदद से चिह्नित की जगह
नगर परिषद और परिवहन विभाग ने आपसी तालमेल कर शहर में बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराने की योजना तैयार की है। इतना ही नहीं, इन्होंने आपसी तालमेल के जरिए चारों बस क्यू शेल्टर निर्माण के लिए जगह चिह्नित की। अधिकारियों की मानें तो बाद में जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
- यहां बनने हैं बस क्यू शेल्टर
नगर परिषद ने शहर के चंपापुरी क्षेत्र, एपीजे कॉलेज के सामने, चिड़िया रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास व महेंद्रगढ़ रोड बाईपास पर बस क्यू शेल्टर निर्माण कार्य शुरू करवाया है। इनमें से कॉलेज रोड और नई अनाज मंडी के सामने बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चंपापुरी और महेंद्रगढ़ रोड पर अभी काम होना है।
- 13 लाख रुपये से बनेगा एक बस क्यू शेल्टर
एक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 13 लाख रुपये की लागत आएगी। इस लिहाज से चारों बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 52 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां यात्रियों को बैठने के लिए बेंच सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। शहर में बस क्यू शेल्टर का निर्माण होने के बाद कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा अन्य सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी।
वर्सन:
शहर में चार बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं। इनमें से दो का निर्माण पूरा हो चुका है। दो निर्माणाधीन हैं। 20 दिन में काम पूरा करवाकर अगस्त के अंत तक बस क्यू शेल्टर का चालू करने की योजना है।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
फोटो 07
नई अनाज मंडी के सामने तैयार किया गया बस क्यू शेल्टर। संवाद
फोटो 08
कॉलेज रोड पर विद्यार्थियों के लिए तैयार करवाया गया बस क्यू शेल्टर। संवाद