पेज चार की प्रस्तावित लीड:
मिशन एडमिशन:
24 जुलाई को खोला गया दाखिला पोर्टल शुक्रवार रात 12 बजे हुआ बंद, 30 अगस्त को जारी होगी चौथी मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की सबसे मुख्य रावलधी आईटीआई में अब भी 18 ट्रेड की 332 सीटें खाली पड़ी हैं। तीन मेरिट सूची लगने के बाद संस्थान में 252 दाखिले हुए हैं। स्टेनो हिंदी ट्रेड में एक तो पेंटर ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। प्लंबर ट्रेड में 24 और फिटर में 29 युवा दाखिला ले चुके हैं। दूसरी ओर 30 अगस्त को लगनी वाली चौथी मेरिट सूची के मद्देनजर संस्थान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बता दें कि चौथी मेरिट सूची के लिए दाखिला पोर्टल 24 जुलाई से खोला गया था। 26 जुलाई की शाम को पोर्टल बंद हो गया। तीन दिन के अंदर कितने युवाओं ने आवेदन किया, इसकी जानकारी फिलहाल संस्थान के पास भी नहीं है। संस्थान मुखिया का तर्क है कि मेरिट सूची जारी होने के बाद ही आवेदकों और आवंटित सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। उनका मानना है कि चौथी मेरिट सूची के बाद सभी ट्रेड में सीटें भरने की उम्मीद है।
दरअसल, तीन मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 57 प्रतिशत सीटें खाली हैं। तीसरी मेरिट सूची में शामिल आवेदकों के लिए दाखिला फीस जमा करवाने के लिए बुधवार अंतिम दिन था। वहीं, संस्थान ने रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ पोर्टल भी बुधवार को ही खोल दिया था। पोर्टल को शुक्रवार रात 12 बजे बंद हो गया।
रावलधी आईटीआई में 584 सीटों पर दाखिले होने हैं। इन सीटों के लिए संस्थान के पास 1800 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं जबकि तीसरी मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक 252 आवेदक दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर चुके हैं। वहीं, अब चौथी मेरिट सूची के आधार पर संस्थान के अंदर विभिन्न ट्रेड की खाली सीटों को भरा जाएगा। दरअसल, रावलधी राजकीय आईटीआई में कुल 18 ट्रेड में दाखिले हो रहे हैं। इनमें से 15 ट्रेडों में सीटों से अधिक आवेदन आए थे।
आगे यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक सूची में शामिल आवेदक दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं जबकि दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 अगस्त है।
रावलधी आईटीआई में किस ट्रेड में हैं कितनी सीटें
ट्रेड का नाम सीटों की संख्या दाखिले हुए
कोपा 72 39
ड्रेस मेकिंग 20 02
इलेक्ट्रिशियन 40 35
फिटर 40 29
टर्नर 40 17
वेल्डर 40 14
प्लंबर 48 24
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स 24 14
मैकेनिक डीजल 24 16
पेंटर सामान्य 20 0
मोटर मैकेनिकल व्हीकल 24 8
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी 24 8
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड 24 13
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी 24 9
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड 24 13
स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 1
वर्सन:
अब तक आईटीआई में 252 आवेदक दाखिला सुनिश्चित कर चुके हैं। चौथी मेरिट सूची के लिए खोला गया दाखिला पोर्टल शुक्रवार रात 12 बजे बंद हो गया। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसके बाद रिक्त सीटों पर दाखिले शुरू होंगे।
-श्रीनिवास, कार्यकारी प्रभारी, रावलधी आईटीआई
फोटो 25
गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद