फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भैंस चुराने के दो आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
28 जुलाई को दिन में चुराई थी कंहेटी गांव निवासी पशुपालक की भैंस, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कंहेटी गांव निवासी एक पशुपालक की भैंस चोरी करने के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर-प्रदेश के मेरठ जिले के गांव मेल माइला निवासी दिलशाद और शाहरुख खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से भैंसें बरामद कर लीं। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इमलोटा चौकी पुलिस को भैंस चोरी के संबंध में एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता कुलदीप ने बताया था कि हर रोज की तरह 28 जुलाई को उसने अपनी भैंस दोपहर के समय भूखंड में बांधी थी। दोपहर बाद जब वह भूखंड में गया तो भैंस चोरी मिली। कुलदीप ने बताया कि जब वह भैंस की तलाश कर रहा था तो उसे बड़ा भाई सोमबीर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर ने कुलदीप से कहा कि बाइक सवार दो लोगों को भैंस कितने में बेच दी। इसके बाद कुलदीप के माजरा समझ में आया और उसने पुलिस को शिकायत दी। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और हेड कांस्टेबल पवन के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फोटो 16
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में भैंस चोरी के दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें