फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 करोड़ का भुगतान लंबित, ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में सोमवार को प्रदर्शन करते जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सोमवार को दादरी एसोसिएशन के धरने का समर्थन करने पहुंचे विभिन्न जिलों के ठेकेदार
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन करते हुए पहुंचे लघु सचिवालय, नायब तहसीलदार को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
जल्द मांगें पूरी न करने पर विधानसभा चुनाव में सरकार का विरोध करने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 15 करोड़ के लंबित भुगतान और अन्य मांगों को लेकर ठेकेदारों ने सोमवार को दादरी में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न जिलों के ठेकेदारों ने भी सहभागिता निभाई। धरनास्थल पर ठेकेदारों ने एलान किया कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो पूरे प्रदेश के ठेकेदार आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार का बहिष्कार करेंगे।
प्रदर्शन में दादरी, हिसार, हांसी, सोनीपत, सिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, जींद व फतेहाबाद के करीब 250 ठेकेदारों ने भाग लिया। वहीं, जिला प्रशासन को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन का समापन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले 28 दिनों से दादरी ठेकेदार एसोसिएशन जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना दे रहा है। बावजूद इसके उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया। इसके चलते उन्होंने सोमवार को दादरी में प्रदेश स्तरीय रोष प्रदर्शन किया।
दूसरे जिलों से पहुंचे ठेकेदारों ने दादरी एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वे खुद को अकेला न समझे। उनके संघर्ष में अन्य जिलों के ठेकेदार पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। अगर विभाग के उच्च अधिकारियों व सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ना पड़ा तो पूरे हरियाणा के साथी आगे बढ़कर यहां पड़ाव डालने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान सभी ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए विश्वास दिलाया कि पूरे प्रदेश में अब विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई जाएगी।
दादरी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम बलाली के अलावा बलजीत बैनीवाल, राजू शर्मा, विपिन सैनी, नवीन कुमार, विनोद बरवाला, इंद्र सोनी, अनिल गर्ग, संदीप बैनीवाल, राजेश, प्रवीन, राजीव खत्री, श्यामलाल गुप्ता, राजेश आंतिल, अभिषेक शर्मा, मनजीत पूनिया, राधेश्याम व सुरेंद्र आदि ने धरनास्थल पर ठेकेदारों को प्रदेश में आ रहीं समस्याएं रखीं। इसके बाद सहमति बनी कि विभाग के खिलाफ एकजुट होने से ही समस्या का समाधान हो सकता है।
यह भी कहा कि अगर किसी दूसरे जिले में भी जरूरत पडे़गी तो दादरी के ठेकेदार अपने पूरे सामर्थ्य के साथ वहां पहुंचकर अपना समर्थन व हरसंभव सहयोग देंगे। इसके बाद विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, दादरी विधायक सोमबीर सांगवान भी धरनास्थल पर पहुंचे।
शहर में प्रदर्शन का यह रहा रूट
दादरी यूनियन जिला प्रधान व पूर्व चेयरमैन प्रीतम बलाली की अगुवाई में प्रदेश के ठेकेदारों ने दादरी शहर में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के गेट से प्रदर्शन की शुरुआत की और इसके बाद रोहतक फाटक व सदर थाने के पीछे से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया।

नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
लघु सचिवालय पहुंचने के बाद ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजने की मांग की। ठेकेदारों ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो और कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में राजकुमार दूधवा, नसीब, सुखबीर घसौला, राजेश पैंतावास, प्रवीन अटेला, बलजीत, संजय, कुलदीप, चरण सिंह, विजय आदमपुर, नरेंद्र व चांदवीर दूधवा, अमरजीत पातुवास, जयसिंह ढाणी, संदीप ढांडा, उमेद मोरवाल, ओमप्रकाश बिगोवा, अजय भागवी, बलजीत समसपुर, दिनेश बलकरा व नरेंद्र छपार आदि ठेकेदार शामिल हुए।

फोटो 08

शहर में सोमवार को प्रदर्शन करते जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार। संवाद
फोटो 28
धरनास्थल पर पहुंचे दादरी विधायक सोमबीर सांगवान से बातचीत करते ठेकेदार। संवाद
फोटो 29
लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपता ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें