फोटाे 13
सीआईए की गिरफ्त में साहिल हत्याकांड के दोनों आरोपी। स्रोत : विभाग
- शनिवार को वाल्मीकि बस्ती के पास भिड़े थे दो गुट, काबू किए गए दो आरोपी वाल्मीकि नगर के तो तीसरा कबीर नगर का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दो दिन पहले हुए साहिल हत्याकांड के दो आरोपियों वाल्मीकिनगर के रहने वाले नीरज और सुरेंद्र को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पूछताछ के लिए कोर्ट ने दोनों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को कबीर नगर निवासी साहिल नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई से सूचना मिली कि घायल साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक साहिल की मां कर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे साहिल की राहुल झज्जरी, अंकित व काके निवासी वाल्मीकि बस्ती से अच्छी दोस्ती थी। वाल्मीकि बस्ती में विशाल उर्फ गप्चु व नीरज के साथ उसके बेटे साहिल व उसके दोस्तों की कई बार कहासुनी हो चुकी थी। दोनों पक्ष रंजिश रख रहे थे।
विशाल उर्फ गप्चु व उसके साथी नीरज ने वाल्मीकि बस्ती में एक गिरोह बना रखा है। ये आए दिन बस्ती में किसी न किसी को पीटते हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे साहिल व उसका साथी अंकित उर्फ चोटी वाला, हर्षु व सोमबीर अपने किसी कार्य के लिए नई सब्जी मंडी में गए थे। जब वे वाल्मीकि बस्ती के पास पहुंचे तो नीरज ने अपने साथियों के साथ साहिल पर डंडों से हमला कर दिया। ज्यादा चोटें लगने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने अब हत्याकांड के दो आरोपियों को काबू कर लिया है।