फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर मारपीट कर धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपी और मिर्च गांव के रहने वाले हैं आरोपी, सौंप गांव निवासी व्यक्ति को दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सौंप निवासी एक व्यक्ति से घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपी बौंदकलां थाना लॉकअप में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सौंप निवासी रमेश कुमार ने 21 सितंबर को बौंदकलां पुलिस थाने में मारपीट व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों पर सशस्त्र अधिनियम का केस दर्ज किया था। रमेश ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की रात साढ़े दस बजे वह घर में सो रहा था। तभी दो व्यक्ति तलवार व फरसा लेकर उसके घर में घुस आए और उसके गोद लिए हुए बेटे मोहित के बारे में पूछा। जब उसने मोहित के घर पर न होने की बात कही तो आरोपियों ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसका बचाव किया। बाद में आरोपी उसके बेटे को मारने की धमकी देकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। शनिवार शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उनकी पहचान गांव मिर्च निवासी रामबीर व गोपी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें