फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.50 लाख रुपये की साइबर ठगी मेंे दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
साइबर ठगी के आरोपी प्रकाश और अफसल। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। साइबर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मचारी का व्हाट्सएप हैक कर ऑनलाइन लोन लेने और खाते से 1.50 लाख रुपये निकालने के मामले में दो और आरोपियों प्रकाश और अफसल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार निवासी गुरमेल नगर (लोहारा, लुधियाना) से पुलिस ने मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए हैं। जबकि दूसरे आरोपी अफसल अली निवासी न्यू शांति नगर मंडी, गोविंदगढ़ (फतेहगढ़, पंजाब) से 22 डेबिट कार्ड, 13 चेकबुक, 16 पासबुक और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी पीएसआई संदीप व हेड कांस्टेबल राजपाल की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले मधुप द्विवेदी, धीरू सिंह और विपिन यादव को यूपी के फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई 13 सितंबर खेड़ा थरु (झज्जर) निवासी पुलिस कर्मचारी अजीत सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें