फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 18 गैस सिलिंडर मिले, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज

Thu, 17 Sep 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन में भरे घरेलू सिलिंडर। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर थाना पुलिस ने डायल-112 पर मिली सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन को काबू कर उसमें रखे 18 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें भारत गैस कंपनी के 11 और इंडेन गैस कंपनी के सात सिलिंडर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान चालक गैस सिलिंडरों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार दोपहर 12 बजे बाद डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि शहर में एक संदिग्ध वाहन घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मारुति वैन को चेकिंग के दौरान रोक लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें गैस सिलिंडर रखे मिले। पुलिस टीम वाहन को शहर थाना लेकर पहुंची और सिलिंडरों की जांच की।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 18 खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 11 सिलिंडर भारत गैस कंपनी और सात सिलिंडर इंडेन गैस कंपनी के बताए गए हैं।
पुलिस ने सिलिंडरों को कब्जे में लेकर चालक से इनके संबंध में जानकारी और दस्तावेज मांगे लेकिन पूछताछ में चालक ने अपना नाम विकास पुत्र नारायण दास, निवासी जाखौली, तहसील पटौदी, जिला गुरुग्राम बताया। पुलिस के अनुसार चालक आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि गैस सिलिंडरों से संबंधित दस्तावेज और आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर चालक के खिलाफ ईसी एक्ट की धारा 7-10-55 के तहत कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें