फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो फीडरों पर लगेंगे 18 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, 7,000 उपभोक्ताओं को राहत

Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली लोड से निजात दिलवाने के लिए बिजली निगम की ओर से शहर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। दो शहरी फीडरों पर 18 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेंगे। इससे करीब 7,000 उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कट व फॉल्ट से राहत मिलेगी। ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम शहर के घिकाड़ा रोड और बस स्टैंड रोड फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 100 केवीए क्षमता के अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाएगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन फीडरों पर पहले से लगे ट्रांसफार्मर बिजली लोड बढ़ने से ओवरलोड चल रहे हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की गई है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं की ओर से यह मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
फिलहाल, घिकाड़ा रोड फीडर पर 54 ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं। अब यहां 100 केवीए क्षमता के 8 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद इस फीडर पर ट्रांसफार्मर संंख्या बढ़कर 62 हो जाएगी। वहीं, बस स्टैंड फीडर के अंतर्गत आने वाले घिकाड़ा मोड़ से लोहारू रोड तक पहले 52 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अब यहां 10 और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस फीडर पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो चुका है। अगले 10 दिन के अंदर यह काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें