फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 175 किमी. लंबी सीवर लाइन को साफ कराने की दरकार

Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रेम नगर क्षेत्र में भरा सीवर का दूषित पानी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून सीजन से पहले शहर की 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन को मशीन से साफ कराने की दरकार है। ऐसा होने पर शहर की सीवर लाइनें बारिश के अतिरिक्त पानी के दबाव को झेल सकेंगी और शहरवासियों को भी जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर जल्द ही मानसून सीजन से पहले शहर की सीवर व्यवस्था को पटरी पर नहीं लाया गया तो शहर के हालात इस बार भी खराब होंगे।
विज्ञापन

ऐसे में गत सीजन की तरह इस बार भी शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। आमतौर पर शहर की सीवरेज व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शहर में सीवरेज के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सीवरेज व्यवस्था हर मौसम में ठप बनी रहती है। सर्दियों में भी सीवरेज ब्लॉकेज हो गई थी। अब तक यह काम पटरी पर नहीं लौट सका है।
शहर में 40 साल पुरानी सीवर लाइनें कंडम हो चुकी हैं। जब तक ये लाइनें बदली न जाए तब तक मानसून काे देखते हुए इनसे काम लेने की जरूरत है। दो साल पहले शहर में 1300 मीटर लंबी सीवर की नई लाइन भी बिछाई गई है लेकिन इससे भी सुधार नहीं आ रहा है। पुरानी सीवर लाइनें ज्यादा दिक्कतें बढ़ा रही हैं। सीवर लाइनों का नए सिरे से प्लान तैयार कर स्थायी समाधान करने की जरूरत है। मानसून के इस बार जल्दी पहुंचने की उम्मीद है। इस समय सीवर की कई मेन लाइनों की स्पेशल सफाई की जरूरत है।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में रहती है सीवर की समस्या
शहर के तिकोना पार्क, चरखी दरवाजा, गांधी नगर कॉलोनी, पूर्ण मार्केट, रोहतक रोड, शनिदेव मंदिर वाली गली सहित विभिन्न जगहों पर सीवर लाइनें ब्लॉक रहती हैं और इसके चलते यहां दूषित पानी गलियों व सड़कों पर भरा रहता है। बारिश से पहले इन सभी लाइनों की जेटिंग और सुपर सकर मशीन से सफाई कराने की जरूरत है।



- पार्षद बोले- सीवर लाइनों की सफाई का काम जल्द हो पूरा
=-नगर पार्षद रचना देवी, पूर्व पार्षद महेश गुप्ता व राजेंद्र सिंह कहना है कि सीवर लाइनों की सफाई के लिए अभी से काम शुरू करने की जरूरत है तब जाकर मानसून से पहले यह काम पूरा हो सकेगा। 20 जून से पहले सीवर लाइनों को साफ करने की जरूरत है।



जनस्वास्थ्य विभाग मानसून को देखते हुए पूरी तैयारी कर रहा है। बारिश के सीजन से पहले सभी मेन लाइनों को साफ करवा दिया जाएगा। विभाग अपने अन्य प्रबंध भी पुख्ता कर रहा है।
विज्ञापन

बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें