फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 16 पुलिस टीमों ने 8 घंटे में दबोचे 5 आरोपी

Sun, 19 May 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अवैध बंदूक और कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। विशेष मुहिम के तहत पुलिस की 16 टीमों ने आठ घंटे तक ताबड़तोड़ दबिश और कई मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिले के विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए दिए गए आदेश का पालन कर एसपी पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पुलिस ने रविवार को ये ऑपरेशन चलाया। मुहिम के तहत डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, डीएसपी दादरी सुभाषचंद्र, डीएसपी दादरी भारतभूषण के नेतृत्व में 16 छापा मार दल बनाए गए। इन टीमों में 80 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया गया।
ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज हुआ। इसमें काबू किए गए आरोपी से देसी शराब की 13 बोतलें बरामद हुईं। वहीं, तीन जुआरियों को 5,020 रुपये की नकदी समेत दबोचा गया। वहीं, एक युवक को अवैध हथियार समेत काबू किया गया और उससे एक अवैध बंदूक और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


60 वाहनों के चालान, दो जब्त

ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम में 74 चालान किए। इनमें गलत लेन में चलने के 56, गलत दिशा में वाहन चलाने के एक, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने के 6, तेज रफ्तार के चार और शराब पीकर गाड़ी चलाने के दो चालान किए गए। पांच अन्य चालान भी किए गए हैं।


अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। अवैध काम करने वालों पर पुलिस पूरी निगरानी रख रही है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। – पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें