फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल स्कूल गेम्स वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे 16 खिलाड़ी

Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में शामिल खिलाड़ी व कोच।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 15 से 19 अक्तूबर तक 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स वुशु प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों का प्रशिक्षण शिविर झोझू कलां में आयोजित किया गया है। यह शिविर 11 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हरियाणा के नौ लड़के और सात लड़कियां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला स्कूली खेल अधिकारी प्रदीप सांगवान और झोझू व्यापार मंडल के प्रधान नरेश ठेकेदार ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रमेंद्र और अशोक शर्मा ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। नरेश ठेकेदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना प्रतिभा प्रदर्शित करने और अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने यह भी कहा, सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम आवश्यक हैं।
खिलाड़ियों को मिल रहा तकनीकी प्रशिक्षण
शिविर में कोच अजय कुमार और महिला कोच वर्षा खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं। टीम मैनेजर किस्मत और योगेंद्र भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। नरेश ठेकेदार ने विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व डीपीई अजमेर, सुनील, अमरजीत, प्रदीप और कोच अजय सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें