फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी आईटीआई में 584 सीटों पर 15,70 आवेदन, सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में

Thu, 20 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखीदादरी के गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए युवाओं में रुझान बढ़ा है। जिले की रावलधी आईटीआई में 584 सीटों पर अब तक 1,770 आवेदन पहुंचे हैं। सबसे अधिक आवेदन इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आए हैं। इस ट्रेड की 40 सीटों पर अब तक 528 आवेदन आए हैं। वहीं, कोपा ट्रेड की 72 पर सीटों पर 198 आवेदन आए हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया में दो दिन का समय शेष है।
विज्ञापन

रावलधी राजकीय आईटीआई में कुल 19 ट्रेड हैं। इनमें से 15 ट्रेडों में सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। बाकी तीन ट्रेडों में आवेदन संख्या सामान्य रही। कारपेंटर में आवेदन सबसे कम रहे हैं। कारपेंटर की 48 सीटों पर सिर्फ नौ ही आवेदन आए हैं। कोपा में सीटों से ढाई गुना अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इलेक्ट्रिशियन के लिए लगभग 13 गुना छात्रों ने आवेदन फार्म भरे हैं। ड्रेस मेकिंग, पेंटर और स्टेनो में 80 प्रतिशत आवेदन आए हैं।
संस्थान के प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। इसके बाद संस्थान में मेरिट सूची जारी की जाएगी और जल्द ही दाखिला प्रक्रिया भी पूरी होगी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। साथ ही अनुसूचित वर्ग की छात्राएं और अन्य छात्राओं के एक हजार रुपये की टूल किट के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्स पूरा करने पर छात्र- छात्राओं के लिए रोजगार मेले लगाए जाते हैं। संस्थान की ओर से छात्राओं के लिए निशुल्क पास सुविधा दी जाती है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये आवेदन फीस है। महिलाओं के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। दाखिले या आवेदन से संबंधित किसी समस्या या शंका को लेकर युवा अपने नजदीकी संस्थान में आवेदन कमेटी से मिल सकते हैं।
विज्ञापन



ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - प्राप्त आवेदन



कोपा - 72 - 198

ड्रेस मेकिंग - 20 - 15

इलेक्ट्रिशियन - 40 - 528

फिटर - 40 - 161

टर्नर - 40 - 60

वेल्डर - 40 - 90

कारपेंटर - 48 - 9

प्लंबर - 48 - 78

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 82

ड्राफ्ट्समैप सिविल - 24 - 37

मैकेनिक डीजल - 24 - 115

पेंटर सामान्य - 20 - 16

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 133

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 71

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 52

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24 - 27

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 80

स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24 - 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें