बाढड़ा। उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा दीपिका ने वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व और इसके राष्ट्रीय एकता में योगदान पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
छात्रा प्रीति ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम् विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है।