फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोटा, नागौर, चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर दौड़ने लगीं 15 नई बसें

Thu, 14 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले माह दादरी को मिलीं 15 नई बसों को दादरी परिवहन डिपो के अधिकारियों ने लंबे रूटों पर दौड़ा दिया है। इससे पहले इन्हें ऑनरोड करने की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। अब नई बसों से लंबे रूटों पर सफर आरामदायक होगा।
विज्ञापन

वहीं, इन रूटों पर पहले दौड़ रही बसों को लोकल रूटों पर लगाया गया है और अब उन रूटों की बस सेवाओं में भी विस्तार हुआ है। बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिल रही है। वहीं, प्रभावित रूटों पर बसों का आवागमन बढ़ने से विभाग का राजस्व भी बढ़ा है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दादरी डिपो से राजस्थान के कोटा शहर की दूरी 494 किलोमीटर है। यह रूट किलोमीटर के लिहाज से सबसे लंबा रूट है। इस रूट पर पहले चल रही दो पुरानी बसों को हटाकर दो नई लगाई गई हैं। इसके अलावा नागौर रूट की दो, चंडीगढ़ रूट की 10 व जयपुर रूट की एक बस बदली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी नई बसें लंबे रूटों पर लगाई गई हैं, ताकि लंबा सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही बसों की कमी से जूझ रहे लोकल रूटों पर लंबे रूटों से हटाई गई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें