फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे 15 क्रेच, 12 को निरीक्षण करने पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में 15 क्रेच खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए भवनों का चयन किया जा चुका है और 12 अक्तूबर को राज्य स्तरीय टीम चयनित जगहों का निरीक्षण करने आएगी। इसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए सत्र से सभी 15 क्रेच शुरू करने की योजना है और इसका फायदा उन महिलाओं को होगा जो नौकरी या अन्य कार्यों के चलते अपने बच्चों को अपने साथ नहीं रख पाती।
विज्ञापन

दरअसल, विभाग की ओर से क्रेच उन क्षेत्रों में खोले जाएंगे जहां आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। शहर में ऐसी 10 और गांवों में पांच जगह हैं जहां आंगनबाड़ी केंद्र की कमी खल रही है। एक क्रेच में दो महिला वर्कर तैनात होंगी जो छह माह से छह साल तक के बच्चों की देखभाल करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिभावक 3 से 6 साल तक के बच्चों को सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक छोड़ सकते हैं। वहीं, क्रेच में छह माह से छह साल तक का बच्चा सुबह 7 से शाम 5 बजे तक छोड़ा जा सकता है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि कई महिलाएं नौकरी और अन्य कामकाज की व्यस्तता के चलते अपने बच्चों को साथ नहीं रख पाती जबकि उनके घर पर भी बच्चे की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं होता। ऐसी महिलाओं को क्रेच शुरू होने के बाद आसानी होगी। वो क्रेच स्टाफ के पास अपने बच्चे को 10 घंटे के लिए छोड़कर आसानी से अपनी ड्यूटी पर जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को स्टेट की टीम निरीक्षण करने आएगी। 15 क्रेच खोलने के लिए जगह का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानिये...शहर में कहां खुलेगा क्रेच व क्या होगी व्यवस्था
शहर के वार्ड-15 में छत्रपति शिवाजी सामुदायिक भवन के हॉल में, वार्ड-13 स्थित रामलीला ग्राउंड के पास दो कमरों में, वार्ड-5 में खेतान अस्पताल के पास एक कमरे में, वार्ड-3 में एपीएस के पास एक हॉल में, वार्ड-18 स्थित सांसद धर्मबीर सिंह वाली गली के पास दो कमरों में, प्रोफेसर कॉलोनी में शिव मंदिर के पास एक हॉल में, वार्ड-10 खटीकान धर्मशाला के दो कमरों में, वार्ड 21 में घिकाड़ा रोड पर दो कमरों में, वार्ड-20 में किसान चौक के पास दो कमरों में, वार्ड-6 में केएन स्कूल के पास दो कमरों में क्रेच खोले जाने प्रस्तातवित हैं।
इन गांवों में भी खुलेंगे क्रेच
बाढड़ा शिव नगर कॉलोनी स्थित एक संस्थान के दो कमरों में, कादमा गांव स्थित एक भवन के दो कमरों में, झोझूकलां स्थित एक भवन के तीन कमरों में, बौंदकलां में हरिजन चौपाल के पास तीन कमरों में और रावलधी के पोस्ती पाना स्थित एक भवन के दो कमरों में क्रेच बनाए जाएंगे।
जिले में हैं कुल 634 आंगनबाड़ी केंद्र
ब्लॉक- आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या
बाढड़ा- 206
दादरी-प्रथम- 233
दादरी-द्वितीय- 195
जिले में 15 क्रेच खोलने के लिए जगहों का हम चयन कर चुके हैं। 12 अक्तूबर को स्टेट टीम निरीक्षण करने आएगी। हमारा प्रयास है कि अगले सत्र से जिले में सभी 15 क्रेच शुरू कर दिए जाए। प्रदेश में करीब 500 क्रेच बनने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें