फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फर्जी एमजी मोटर्स डीलरशिप के नाम पर 14.55 लाख की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर थाना पुलिस ने एमजी मोटर्स डीलरशिप दिलाने के नाम पर 14.55 लाख रुपये की ठगी के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी केतन शौकीन नांगलोई, दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सांजरवास निवासी नीटू सिंह ने दादरी में एमजी मोटर्स की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। एक आरोपी ने खुद को अश्विन अग्रवाल बताकर डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया। उसने पंजीकरण शुल्क के लिए 2,95,700 रुपये मांगे। बाद में डीलर लाइसेंस फीस के नाम पर 11,60 लाख रुपये जमा कराए गए। आरोपियों ने फर्जी चालान और लेटर ऑफ इंटेंट भेजे। इससे शिकायतकर्ता का विश्वास जीता। संदेह होने पर नीटू सिंह ने गुरुग्राम स्थित एमजी मोटर्स कार्यालय से संपर्क किया। वहां धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
जांच में पता चला कि 11.60 लाख रुपये कई बैंक खातों में भेजे गए थे। पुलिस ने इन खाताधारकों गणेश, संजीत और इमरान को पहले ही गिरफ्तार किया था। केतन शौकीन की भूमिका 2.95 लाख रुपये के लेन-देन में सामने आई। हेड कांस्टेबल विकास और उनकी टीम ने केतन को पकड़ा। उससे पूछताछ और ठगी की रकम बरामद करने के लिए पुलिस ने रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें