फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1400 खिलाड़ियों को मिला चार माह का डाइट भत्ता

Sat, 23 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के बलिदान स्टेडियम में संचालित खेल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मौजूदा सत्र से चल रही 26 प्राइवेट व 30 सरकारी खेल नर्सरियों में अभ्यास कर रहे करीब 1400 खिलाड़ियों का चार माह का डाइट बजट यानी खुराक भत्ता जारी हो गया है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यासरत्त हैं। खिलाड़ियों की हाजिरी सत्यापित करने के बाद बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि खेल नर्सरियों में विभिन्न खेलों का अभ्यास करवाया जाता है। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को डाइट भत्ता भी दिया जाता है। आयु वर्ग 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये डाइट भत्ता दिया जाता है। खेल नर्सरियों में एनआईएस कोच की तैनाती होती है।



सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अलावा एकेडमी में भी नर्सरियां चल रही हैं। नर्सरी के लिए मैदान व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने जरूरी हैं। अप्रैल माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनकी जांच की गई थी। आवेदन सही पाए जाने पर मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया था। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी और एक कोच तैनात है। जिला में विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जो समय- समय पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला के 12 गांवों में राजीव गांधी खेल स्टेडियम भी हैं जिनमें करीब 900 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

- इन खेलों की चल रहीं नर्सरी
विभिन्न खेलों की जिला में 56 खेल नर्सरियां चल रही हैं। इनमें कबड्डी की चार नर्सरियां हैं। इसी प्रकार वॉलीबाल की पांच, आर्चरी की एक, कराटे की एक, बॉक्सिंग की एक, हैंडबाल की दो, फुटबाल की दो व हॉकी खेल की नर्सरी शामिल है। अधिकतर नर्सरियां प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में ही खोल रखी हैं।



खेल नर्सरियों के लिए चार माह का बजट जारी हो गया है। यह बजट खिलाड़ियों के बैंक खातों में डाला जाता है। खिलाड़ियों की हाजिरी का सत्यापन करने के बाद ही डाइट मनी मिलती है। सरकार खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन


-विष्णु भगवान, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें