फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, दस नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 14 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, दस नए केस भी सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1464 हो गई है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 98890 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1568 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में से 1374 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 24 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 66 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 938 सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि अब 95858 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में पांच संक्रमित भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जिले में 9270 लोग फिलहाल होम क्वारंटीन हैं।
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को वेयर हाउस के समीप रहने वाला 39 वर्षीय व्यक्ति, इमलोटा निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 14 साल का किशोर, बलकरा निवासी 17 साल का किशोर, रामनगर निवासी 25 साल की युवती, खोरड़ा निवासी 17 साल की किशोरी, बेरला निवासी 36 साल का व्यक्ति, समसपुर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, डुडीवाला निवासी 18 साल की युवती और कलाली निवासी 51 साल के व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनके भी सैंपल लिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें