फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों और सामान से लदीं 14 रेहड़ियां जब्त, इलेक्ट्रोनिक मार्केट में दुकानों के आगे रखी वॉशिंग मशीन उठाई

विज्ञापन
14 hawks laden with fruits and goods seized, picked up washing machine placed in front of shops in electronic market - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे तक चले अभियान के दौरान फलों और अन्य सामान से लदीं 14 रेहड़ियां जब्त की गई। नप टीम ने मंगल मार्केट में जाकर इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी जब्त किए। दुकानदारों और रेहड़ीधारकों ने कार्रवाई का विरोध किया और इस दौरान नप टीम के साथ कहासुनी भी हुई, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। कुछ रेहड़ीधारकों ने नप टीम पर चहेतों का सामान जब्त न करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दी छूट के कारण शहर का बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड समेत ज्यादातर सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। शुक्रवार को नगर परिषद ने सीएसआई राजकुमार शर्मा की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे अभियान की शुरुआत नप कार्यालय के आगे से हुई। इसके बाद नप टीम बस स्टैंड रोड के बाद कोर्ट रोड और पुरानी सब्जी मंडी रोड होते हुए रेलवे रोड पर पहुंची। दोपहर ढाई बजे तक अभियान चला।
करीब ढाई घंटे की कार्रवाई के दौरान 14 रेहड़ियां और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये दुकानों के आगे रखा सामान जब्त कर नप कार्यालय परिसर ले जाया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और रेहड़ीधारकों ने भेदभाव बरतने के आरोप लगाए। नप ईओ मनोज यादव का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पर नियमित तौर पर चलाया जाएगा। डीसी राजेश जोगपाल ने इस संबंध में आदेश दिए हैं, जिनका पालन शुक्रवार को किया गया। अभियान के दौरान सड़कों से दस से पंद्रह फीट तक अतिक्रमण हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार से टीम नियमित अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

आठ फुट चौड़ी गली में नहीं मिला बाइक निकलने तक का रास्ता
नप टीम जब परशुराम चौक के समीप पहुंची तो आठ फुट चौड़ी गली पर दुकानदारों का पूरा कब्जा मिला। दोनों तरफ के दुकानदारों ने दुकान के सामने ढाई से तीन फीट तक सामान रखा हुआ था। यहां से बाइक निकलने की जगह भी नहीं थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने यहां रखा सामान जब्त कर लिया।
कोर्ट रोड से हटवाईं 45 रेहड़ियां, दो छोड़ी
कोर्ट रोड पर सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी तक खड़ी रेहड़ियों पर कार्रवाई की गई। करीब 20 मिनट कोर्ट रोड पर अभियान चला और इस दौरान 45 रेहड़ियां हटवाई गईं, जबकि कोर्ट के गेट के समीप दो रेहड़ियों को नप टीम ने यहां रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी और आगे बढ़ गई। इस पर अन्य रेहड़ीधारकों ने विरोध जताया। कार्रवाई के बाद कोर्ट रोड काफी चौड़ा नजर आया।
मास्क न लगाने वाले 26 लोगों के काटे चालान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ नप टीम ने मास्क न लगाने वाले रेहड़ी धारकों, दुकानदारों और राहगीरों के चालान काटे गए। पुरानी सब्जी मंडी रोड पर नौ, रेलवे स्टेशन के समीप चार, बस स्टैंड रोड पर छह, रेलवे रोड पर तीन और बस स्टैंड क्षेत्र में तीन के मास्क न लगाने पर चालान किए गए। कुछ दुकानदारों का तो सामान जब्त करने के साथ मास्क न पहनने का चालान भी किया गया।
रेहड़ी जब्त होने के बाद नप कार्यालय पहुंचकर बेचे गोल गप्पे
बस स्टैंड के सामने से नगर परिषद ने एक गोल गप्पे की रेहड़ी जब्त कर ली और नप कर्मी रेहड़ी को नप कार्यालय लेकर पहुंच गए। रेहड़ीधारक भी टीम के पीछे वहां पहुंच गया। टीम के जाते ही वक्त रेहड़ी धारक अपनी रेहड़ी के पास पहुंचा और ग्राहक आते ही गोल-गप्पे खिलाने शुरू कर दिए। एक रेहड़ीधारक को कार्रवाई से बचने के लिए अपनी रेहड़ी लेकर सेना भर्ती कार्यालय के गेट में घुस गया।
अतिक्रमण के खिलाफ अब लगातार मुहिम चलाई जाएगी। शहर की सड़कों को हम जल्द अतिक्रमण मुक्त कर देंगे। दुकानदारों से अपील है कि वो ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए योगदान दें।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद

14 hawks laden with fruits and goods seized, picked up washing machine placed in front of shops in electronic market- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें