फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के 13 हजार बैग पहुंचे, वितरण आज से

Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में करीब 10 दिन बाद पैक्स समितियों और प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से होगा यूरिया खाद का वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को 13,000 बैग यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। करीब दस दिन बाद यूरिया खाद पहुंची है। खाद का वितरण पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से किया जाना है। जिले में फिलहाल यूरिया खाद की मांग बनी हुई है। अक्तूबर व नवंबर माह में डीएपी खाद के लिए किसानों में मारामारी मची थी।
गत 27 व 28 दिसंबर को हुई 41 एमएम बारिश के बाद किसानों ने गेहूं व सरसों की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव किया था। उस समय खाद की मांग ज्यादा थी। फिलहाल, इसकी खपत कम हो गई है क्योंकि फसली पौधे अब बड़े गए हैं। किसान पहली व दूसरी सिंचाई भी कर चुके हैं। फिर भी पछेती बिजाई वाली फसल में यूरिया छिड़काव की जरूरत बनी हुई है। पछेती बिजाई का रकबा करीब पांच हजार एकड़ है। इसी प्रकार, अन्य फसल में भी यूरिया की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

जिले में किसानों ने करीब 55 हजार में सरसों व करीब 45 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई कर रखी है। इसी प्रकार जौ का रकबा भी करीब तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र है। गन्ने का भी करीब एक हजार एकड़ रकबा है। शुक्रवार को यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। 13,000 बैग भिवानी से मंगवाए गए हैं। गांवों में पैक्स समितियों के माध्यम से वितरण होगा। कुछ खाद प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से बांटी जाएगी।
विज्ञापन


वर्सन:
यूरिया खाद के 13 हजार बैग भिवानी से मंगवाए गए हैं। पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से खाद का वितरण किया जाएगा। खाद की फिलहाल खपत कम है।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
फोटो 25
चरखी दादरी शहर के बाहरी क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें