फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, जल्द मिलेगी मंजूरी

Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान ने गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी थी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि चरखी दादरी जिले को शीघ्र ही कृषि विज्ञान केंद्र मिलने वाला है। यह केंद्र खुलने के बाद किसानों को दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर दादरी जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग की थी। जिस पर सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को चरखी दादरी सहित चार जिलों में नये कृषि विज्ञान केंद्र खोलने केे बारे में पत्र लिखा है। जल्द ही दादरी में कृषि विज्ञान केंद्र की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र खुलने से किसानों को खेती, पशुपालन और बागवानी से संबंधित प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा नए बीज, नई तकनीक, रोगों के निवारण, फलों व सब्जियों की बुआई आदि के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक किसानों को खेती में हो रहे नए प्रयोगों के बारे में भी जानकारी देंगे। उम्मीद है कि इस आम बजट में कृषि विज्ञान केंद्र की मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी मिल जाएगा। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि हरियाणा व केंद्र सरकार कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फोटो 33
सुनील सांगवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें