फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 13 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 24 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं जिनके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1056 हो गई है। नए 13 संक्रमित मिलने और चौबीस संक्रमितों के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए जिले से 65349 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को 672 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि 4744 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 215 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि नौ की मौत हो चुकी है। सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को बिरही कलां निवासी 45 साल का व्यक्ति, रावलधी निवासी 43 साल की महिला, कादमा निवासी 23 साल की युवती, अनाज मंडी निवासी 51 और 28 साल के दो व्यक्ति, कादमा निवासी 65 साल की महिला और 26 साल की युवती, दादरी निवासी 17 साल का किशोर, सांवड़ निवासी 19 साल की युवती, अचीना निवासी 30 साल का व्यक्ति, माई कलां निवासी 18 साल की युवती, बौंदकलां निवासी 19 साल का युवक और शहर निवासी 57 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें