फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में 13 तो गांवों में 45 एमएम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 24 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के दोरान शहर के लोहारू रोड से गुजरते वाहन चालक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में शनिवार को 13 एमएम और गांवों में 45 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश से खरीफ सीजन की सभी प्रकार के फसलों को फायदा पहुंचा है। बारिश से नगर के कई भागों में जलभराव होने से आम लोगों व दुकानदारों को परेशानी हु़ई।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा है। वहीं, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
बता दें कि शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया। सुबह के समय वातावरण में उमस बनी रही। दिन में धूप भी खिली। दोपहर बाद आसमान में काली घटा छा गई और बदरा बरसने लगे। नगर में करीब एक घंटे के अंदर तीन बार बारिश हुई। शहर के अलावा गांव महराणा, पातुवास, खेड़ी सनवाल, समसपुर आदि कई गांवों में 40 से 45 एमएम तक बारिश हुई है।
विज्ञापन

बारिश से शहर में पुरानी अनाज मंडी में जलभराव होने से दुकानदारों को परेशानी हुई। दिल्ली रोड मेन बाजार, लाजपतराय चौक, तिकाना पार्क, नगर परिषद कार्यालय परिसर, जांगड़ा मार्केट, एमसी कॉलोनी व लोहारू रोड पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें आई। हालांकि एक घंटा बाद पानी की निकासी हो गई।
- खरीफ फसलों को पहुंचा फायदा
बारिश की करीब 25 दिन से जरूरत बनी हु़ई थी। बाजरा, कपास, ज्वार, ग्वार व मूंग आदि की फसलों में बारिश से खासा फायदा पहुंचा है। हालांकि कई भागों में बाजरा की अगेती फसल पककर तैयार हो चुकी है। जिन किसानों ने बाजरा की कटाई कर रखी है उनको थोड़ा नुकसान होने का अनुमान है। धान की फसल में भी फिलहाल नुकसान वाली कोई बात नहीं है। इस बार फसलों में रोग लगने की शिकायतें भी कम ही आई हैं। फिलहाल सभी फसलें अच्छी हैं।

बारिश से सभी फसलों में फायदा पहुंचा है। बारिश की इस समय जरूरत है। बारिश समय पर हुई है। किसी फसल में नुकसान नहीं होने वाला है।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग

27 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवात बना हुआ है जिसकी वजह से सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

-डॉ.चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें