फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 28 केंद्रों पर संपन्न हुई 12वीं भूगोल की परीक्षा

Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बाढड़ा राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र में तैनात पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को एचबीएसई बोर्ड से संबंधित कक्षा 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के करीब 2500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, उड़नदस्तों ने भी केंद्रों पर जाकर नकल रोकने के लिए निगरानी रखी।
विज्ञापन

एचबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन, कक्षा दसवीं की परीक्षा पूरी होने के कारण केंद्रों की संख्या कम हो गई है। सोमवार को 28 केंद्रों पर परीक्षा रही। विद्यार्थी दोपहर साढ़े 11 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अपने अनुक्रमांक के अनुसार स्थान ग्रहण किया। ठीक 12 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। आधा घंटा बाद परीक्षा शुरू की गई।
कुछ विद्यार्थी देरी से भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, लेकिन, विभाग की ओर से उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में जांच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। दोनों टीमों ने कुल 9 परीक्षा केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान गांव मिसरी, सांवड़, सरूपगढ़-सांतौर, बौंदकलां के दो परीक्षा केंद्र, शहर के दो परीक्षा केंद्र और चंदेनी व बाढड़ा के परीक्षा केंद्र पर अच्छी व्यवस्थाएं मिलीं। यहां पर बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता और जिला नोडल अधिकारी की टीमें पहुंचीं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान पुलिस बल सतर्क मिला। केंद्रों के बाहर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें