फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरे की पुलियों के नीचे छिपाकर रखीं शराब की 1284 बोतलें बरामद

Sun, 22 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलोटा चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर सरूपगढ़ गांव से बरामद कीं शराब की 107 पेटियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव सरूपगढ़ से पुलिस ने बाजरे की पुलियों में छिपाकर रखी गईं देसी शराब की पेटियां बरामद की हैं। मौके से पुलिस ने 107 पेटियों में रखी 1284 बोतलें जब्त कीं। सदर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को इमलोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त के लिए गांव कन्हेटी में मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सरूपगढ़-इमलोटा रोड पर गांव सरूपगढ़ में रोड के पास बाजरे की पुलियों में अवैध शराब छिपाई गई है। अगर तुरंत मौके पर दबिश दी जाए तो खेप हाथ लग सकती है। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर दबिश दी। वहां आसपास जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम को बाजरे की पुलियों के नीचे से 107 पेटियां मिलीं। इनमें जांच करने पर देसी शराब की 1284 बोतलें मिलीं। इसके बाद टीम ने शराब को कब्जे में ले लिया और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें