फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 20 दिन में 127 कुंडी लगाने वाले पकड़े, 76 कनेक्शन भी काटे

Tue, 19 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून की बारिश कमजोर पड़ते ही बिजली निगम ने बिजली चोरों पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 20 दिनों में निगम की टीमों ने 127 बिजली चोर पकड़े हैं। इन पर 16 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं 76 कनेक्शन भी काटे गए हैं। इस समय अवधि में डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 34 लाख रुपये की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 70 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली की मासिक कुल खपत 8 करोड़ 60 लाख यूनिट है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या करीब 25 हजार है। अब बिजली निगम ने चोरी रोकने के लिए टीमें फील्ड में उतार दी हैं। बीच में बारिश की वजह से काम बाधित हो गया था। बिजली निगम लाइन लॉस कम करने और चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी रोकने के लिए छापे डालने पर विशेष ध्यान है। बिजली की चोरी बढ़ने पर लाइन लॉस ज्यादा बढ़ता है।
इस समय निगम के अधिकारी गांव और शहरों में बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखे हुए हैं। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है। रात के समय भी छापा डाला की जाती है और मोटा जुर्माना लगाया जाता है। इस समय शहर का लाइनलोस 21 फीसदी है जबकि गांवों में 40 से 55 प्रतिशत तक बना हुआ है। शहर की बाहरी कॉलोनियों और गांवों में बिजली चोरी ज्यादा मात्रा में हो रही है।
विज्ञापन


बकाया बिल न भरने पर काटे कनेक्शन
बिजली निगम की योजना है कि प्रत्येक डिफाल्टर के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए निगम पूरी योजना से काम कर रहा है। जो भी डिफाल्टर बिल राशि का भुगतान नहीं कर रहा है, उसी समय कनेक्शन काटा जा रहा है। टीमें इन उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच कर रही हैं। लोड ज्यादा पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। निगम घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस रहा है।

आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस
बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस रहा है। शहर के बिजली लोड को कम करने के लिए एडिशनल ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर फॉल्ट कम करने की दिशा में भी काम हो रहा है ताकि ब्रेक डाउन की समस्या से भी छुटकारा मिल सके। नगर में केंद्रीय विद्युत संर्वधन योजना पर भी काम शुरू है। इसके तहत नई केबल लगाई जा रही हैं।


बिजली चोरी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ता समय पर बिल की अदा करें। हाल ही में 127 बिजली चोरों पर 16 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। रिकवरी भी साथ-साथ की जा रही है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, एसडीओ सब-अर्बन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें