फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1,250 मीटर लंबी सीवर लाइन से निकाला 200 टन मलबा और कचरा

Wed, 19 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सीवर लाइनें मलबे और कचरे से अटी पड़ी हैं। इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग लेमिनेशन तकनीक से शहर की सीवर लाइनों को दुरुस्त कर रहा है। इसके तहत क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के साथ सफाई भी की जा रही है। करीब 1,250 मीटर लंबी सीवर लाइन से 200 टन मलबा और कचरा निकल चुका है। फिलहाल 20 प्रतिशत काम बचा है जो 10 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर को जलभराव से बचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग डेढ़ किलोमीटर लंबी पुरानी सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत करवा रहा है। ये कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। दिल्ली की एजेंसी विभिन्न मशीनों के जरिये सीवर लाइनों की खामियां दूर कर रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी 10 जुलाई तक सीवर लाइन सफाई के साथ लेमिनेशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
शहर में हर साल बारिश के दौरान जलभराव होता है। इस कारण कई दिन तक बाजार बंद करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को पहली बार लेमिनेशन तकनीक से दुरुस्त करवाने की योजना बनाई। अब इस योजना पर काम शुरू करवा दिया गया है। ये काम पूरा होने के बाद सीवर व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीवर लाइनें कई जगह क्षतिग्रस्त, सड़कों पर चलना मुश्किल
जनस्वास्थ्य विभाग शहर के परशुराम चौक से लेकर तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन तक पुरानी सीवर लाइन की सफाई करवा रहा है। डेढ़ किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का आकार 24 गुना 36 है। करीब 45 साल पुरानी ये सीवर लाइनें सीमेंटेड हैं। इस कारण कई जगह सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। वहां लीकेज से सड़कों पर गंदा पानी भरता है। इससे राहगीरों समेत स्थानीय कारोबारियों को भी परेशानी होती है। इस लीकेज को लेमिनेशन तकनीक के जरिये दुरुस्त किया जा है।

- जूते, चप्पल और प्लास्टिक की थैलियां मिलीं
सफाई एजेंसी मरम्मत और सफाई कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही है। एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि सीवर लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन और डंप टैंक का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन में पुराने जूते और चप्पलों समेत प्लास्टिक की थैलियां मिल रहीं हैं।

- इस क्षेत्र में सफाई होने का काम बाकी
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी दो पालियों में दिन-रात कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन सफाई का कार्य तिकोना पार्क स्थित पंपिंग स्टेशन के पास से शुरू करवाया गया था। एजेंसी तिकोना पार्क से पुराना झज्जर रोड होकर काठ मंडी की मुख्य सड़क समेत दक्ष चौक तक और सरदार झाडू सिंह चौक से भगवान परशुराम चौक तक सफाई कार्य पूरा कर चुकी है। अब केवल दक्ष चौक से सरदार झाडू सिंह चौक तक काम बचा है।


इस कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारी दो पालियों में लगातार कार्य कर रहे हैं। सीवर लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। इस कारण अधिक समय लग रहा है। सीवर लाइन सफाई और लेमिनेशन का कार्य 10 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। - बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें