फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली-पानी संकट पर रोड किया जाम, महिलाओं ने सड़क पर बैठ किया कीर्तन

Wed, 19 Jun 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में बिजली-पानी किल्लत से परेशान छोटी बाजारी क्षेत्र के लोग मंगलवार रात सड़क पर उतर आ
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली-पानी किल्लत से परेशान छोटी बाजारी क्षेत्र के लोग मंगलवार रात सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरदार झाडू सिंह चौक से हीरा चौक की तरफ जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। घरों में बिजली और पानी की किल्लत पर विरोध जताते हुए महिलाओं ने सड़क पर बैठकर कीर्तन किया। देर रात करीब 11 बजे भी लोग सड़क पर डटे थे। एक महिला ने निर्जला एकादशी का व्रत भी सड़क पर ही खोला।
विज्ञापन

छोटी बाजारी निवासी लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके यहां बिजली-पानी की किल्लत है। शिकायत पर सुनवाई न होने के कारण वह पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। मंगलवार को तो दिनभर हालात विकट रहे। घरों में पेयजल और बिजली आपूर्ति न होने से खफा लोगों ने दिनभर परेशानी झेली। शाम और फिर रात होते-होते लोगों का सब्र जवाब दे गया और आक्रोशित लोग सरदार झाडू सिंह चौक से हीरा चौक की तरफ आने वाले मुख्यमार्ग पर उतर आए।
देर रात जाम लगाने के करीब एक घंटा बाद बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार जामस्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को एक घंटे के अंदर बिजली संबंधी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और लोगों से जाम खोलने का अनुरोध किया लेकिन स्थानीय लोगों ने दो टूक कहा कि समस्या का स्थायी समाधान होने तक वह सड़क पर डटे रहेंगे। रात 11 बजे तक भी लोगों ने रोड जाम किया था जबकि महिलाएं भजन-कीर्तन कर रहीं थीं।
विज्ञापन

- बिजली आती है तो पानी नहीं आता
लोगों ने बताया कि बिजली और पेयजल आपूर्ति में एकतरफ कटौती की जा रही है तो दूसरी ओर इन दोनों का शेड्यूल भी मेल नहीं खा रहा। जब बिजली आपूर्ति बहाल होती है तो पेयजल आपूर्ति नहीं होती और जब पेयजल आपूर्ति होती है तो बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहता है। ऐसे में उन्हें बिजली और पेयजल दोनों से वंचित होना पड़ रहा है।

- बिजली निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारी सुनीता नागवान, ममता, ऊषा, मंजू, अंजू देवी, रानी, सोनू और इंदूबाला आदि ने कहा कि बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्याओं को लेकर कतई संजीदा नहीं हैं। करीब एक माह से समस्या बनी है। जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम स्थायी समाधान नहीं कर पाया। गर्मी के प्रकोप के कारण यह समस्या असहनीय है।

- खरीदकर पी रहे पानी, गर्मी में बच्चों और बूढ़े हो रहे बीमार
छोटी बाजारी निवासी मुन्नी, सुशीला, नीतू, बबीता, प्रीति, सरोज, जानकी, रमेश, दलीप, सूरज व रवि आदि का कहना है कि घरों में पेयजल संकट गहराया है। इस कारण लोग पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए कैंपर रखवाने के लिए मजबूर हैं। पानी संबंधी अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए 500 से 600 रुपये देकर टैंकर डलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्सन:
सूचना मिलने के बाद मैं मौके पर पहुंचा था। समस्या के समाधान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम

फोटो 32
छोटी बाजारी क्षेत्र में जाम लगाए हुए लोग व मौक पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 33
मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ से बातचीत करते प्रदर्शनकारी। संवाद
फोटो 34
जामस्थल पर व्रत खोलती प्रदर्शनकारी महिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें