चरखी दादरी। गत दो दिनों के दौरान दादरी शहर में 1,225 यूरिया के बैग बांटे गए। अब दो दिन में यूरिया की एक और खेप पहुंचेगी। इस माह मेंं यूरिया की खपत ज्यादा है जबकि आवक कम हो रही है। किसान संगठनों ने सरकार से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। जिले में इस माह 10 हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत है। अब तक करीब छह हजार एमटी यूरिया की आवक हुई है।
- विदित रहे जिले में पैक्स समितियों व शहर में जमींदारा सोसायटी की ओर से खाद का वितरण किया जाता है। किसान इस सरसों व गेहूं की सिंचाई करने में लगे हैं। सिंचाई के दौरान किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है।
इस समय गेहूं की बिजाई का पछेता समय जारी है। अधिकतर किसान बिजाई का काम पूरा कर चुके हैं। यूरिया खाद की जरूरत दिसंबर व जनवरी माह तक बनी रहेगी। किसान पहली व दूसरी सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। जनवरी माह तक खाद की जरूरत कम होती जाएगी।
सरकार को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मंगवानी चाहिए। सरकार खाद-बीज समय पर सस्ते दामों में उपलब्ध करवाए। किसान का आर्थिक हालत आज बेहद खराब है। सरकार को किसान की फसल में नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
हरपाल सिंह भांडवा, भाकियू अध्यक्ष
वर्सन :
दो दिन में यूरिया की अगली खेप पहुंचेगी। यूरिया की कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसान रासायनिक खादों का कम से कम इस्तेमाल करें। कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।