चरखी दादरी। जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शहीद भगत सिंह अकादमी में रग्बी फुटबाल ट्रायल आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अधिवक्ता मेहर चंद सांगवान व कोच राजेश तक्षक ने की। इसमें अंडर-15 आयुवर्ग के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। अब इनमें से 12 खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद