फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12 पार्षदों ने चेयरमैन पर विकास कार्यों में भेदभाव का लगाया आरोप, नारेबाजी कर जताया रोष

Tue, 18 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर रोष व्यक्त करते पार्षद।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के 12 पार्षदों ने नगर परिषद के चेयरमैन पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार को नगर परिषद में आक्रोश जताया। पार्षदों का आरोप है कि चेयरमैन की ओर से अपने चहेते पार्षदों के वार्डों में बिना वित्तीय कमेटी को बताए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जबकि विरोधी पार्षदों के वार्डों में विकास के नाम पर अभी तक एक ईंट नहीं लगाई है।
विज्ञापन

पार्षदों ने परिषद के ईओ राजेश वर्मा को विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। जब पार्षद कार्यकारी अभियंता को पत्र सौंपने पहुंचे तो कार्यालय में न होने के बाद परिषद के गेट पर खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में हुई बैठक में सभी पार्षदों ने अपने वार्डों की मुख्य समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास कर चेयरमैन को सौंपे थे। लेकिन चेयरमैन की ओर से वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव बरता जा रहा है।
वहीं, पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर वित्तीय कमेटी बनाई गई है। कोई भी विकास कार्य के लिए यह वित्तीय कमेटी बजट की मंजूरी देती है। लेकिन कुछ वार्डों में हो रहे विकास कार्यों के बारे में इस कमेटी को भी नहीं बताया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए 24 घंटे में वित्तीय कमेटी के समक्ष स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर नगर परिषद में धरना शुरू करने की चेतावनी दी। पार्षदों ने नगर परिषद में भरे बारिश के पानी की 48 घंटे में निकासी की मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद के जिम्मेदार स्वयं के कार्यालयों के सामने भरा पानी नहीं निकाल सकते तो शहरवासी क्या उम्मीद रखेंगे।
विज्ञापन


- ये पार्षद रहे मौजूद
इस अवसर पर जय सिंह, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहीया, नवीन प्रजापति, मनोज वर्मा, सतबीर चौहान, सुधीर स्वामी, नवीन जिंदल, विनोद सिंघमार, अजय सांगवान, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांगवान, पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान पहल व विरेंद्र सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें