फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चेकिंग अभियान में 116 वाहनों की जांच, 18 के किए चालान

Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते पुलिस टीम। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने जिले में अपराध और नशे की तस्करी रोकने के लिए अंतरजिला सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान 27/28 सितंबर की रात चलाया गया। दादरी-महेंद्रगढ़ मार्ग स्थित आदमपुर दाढ़ी नाके पर चलाए गए इस अभियान में 116 वाहन जांचे और 16 का चालान किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में 26 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरी रात वाहनों की जांच की। चेकिंग का मुख्य उद्देश्य जिले की सीमा से आपराधिक गतिविधि, अवैध सामग्री और नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकना था। कुल 116 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस टीम ने नाके से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन पर निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की गई। डीएसपी जसपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि चरखी दादरी जिले की सीमाओं पर पुलिस की निगरानी मजबूत की जा रही है। नशा तस्करी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें