वार्ड 12 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 12 व 13 में गामड़ी से चिड़िया मोड़ तक 45 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण होगा। नगर परिषद चेयरमैन बक्शी राम सैनी ने कार्य का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद कुलदीप सैनी और पार्षद कौशल्या देवी मौजूद रहीं।
चेयरमैन ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का समान विकास करना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गामड़ी से चिड़िया मोड़ मार्ग पर 45 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इस क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व राज्य में विकास कार्य जारी है। पार्षद कुलदीप सैनी और कौशल्या देवी ने चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। कुलदीप सैनी ने कहा कि गली बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर भगत सिंह फोगाट, शक्ति गुप्ता, राहुल स्वामी, धर्मेंद्र और महेंद्र मौजूद रहे।