फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप पर विवाह निमंत्रण के तौर पर एपीके फाइल भेज पटवारी के खाते से उड़ाए 1.10 लाख रुपये

Sun, 07 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर अपराधियों ने दादरी तहसील कार्यालय में कार्यरत एक पटवारी के व्हाट्सएप पर विवाह निमंत्रण के रूप में एपीके फाइल भेजकर 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

झज्जर के विकास नगर निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दादरी के तहसील कार्यालय में पटवारी के पद पर कार्यरत है। गत चार दिसंबर को ग्राम सचिव नरेश के व्हाट्सएप नंबर से उसके फोन पर विवाह आमंत्रण फाइल का संदेश प्राप्त हुआ। उसने विवाह का निमंत्रण समझ कर उस फाइल पर क्लिक किया। इसके बाद उसके फोन पर बार-बार ओटीपी प्राप्त हुए और उनके बैंक खाता से एक लाख 10 हजार रुपये की राशि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से निकाल ली।
विज्ञापन

दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें