फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिवाली पर 11 लोग झुलसे, नौ लोग सड़क हादसों में घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
:गांव बेरला में आग बुझाते ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली पर्व पर जिलेभर में आतिशबाजी के बीच आगजनी और सड़क हादसों की घटनाएं सामने आईं। पटाखों और आतिशबाजी के दौरान आग की चपेट में आने से 11 लोग झुलस गए। इनमें वार्ड नंबर-12 निवासी 24 वर्षीय विशाल संदिग्ध हालत में झुलसने से हालात गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हुए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

उधर, दिवाली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद रहीं। विभाग के 14 कर्मचारियों ने छह अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर काबू पाकर बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया। समय रहते आग बुझाने से आसपास के क्षेत्र में नुकसान होने से बच गया।
दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम 6:40 बजे लोहारू रोड स्थित देहाती ठाठ के सामने घास में आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद रात करीब आठ बजे गांव बेरला में रखे ईंधन में आग लगने से सारा ईंधन जल गया। वहीं लगभग 11 बजे बालावाला मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली। महज दस मिनट बाद 11:10 बजे लोहारू चौक और 11:20 बजे गांव झींझर में सूखी घास और उपलों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर बुझाई आग।
आगजनी की छठी घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे ढाणी फाटक छपारिया स्थित गैस वेल्डिंग की दुकान में हुई। यहां आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। दुकान में गैस वेल्डिंग का काम होने के कारण आग फैलने की आशंका थी, लेकिन कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। दिवाली के दौरान आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के चलते नागरिक अस्पताल में भी अतिरिक्त सतर्कता रही। हालांकि अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन विशाल को गंभीर हालत के चलते उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करना पड़ा।
वर्जन
हमारे 11 कर्मचारी तीन वाहनों पर रातभर ड्यूटी पर तैनात रहे, इस दौरान उन्होंने समय रहते छह आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया। जिससे बड़े हादसे को रोकने में मदद मिली है।नफेसिंह, मुख्य अग्निशमन कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें