फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लेगा भाग

Fri, 04 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक करते अग्रवाल वैश्य समाज जिला इकाई। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से 11 से 13 जुलाई तक हरिद्वार में प्रदेशस्तरीय कार्य समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए जिला इकाई ने वीरवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश ऐरण ने की।
बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आयोजित होने वाली बैठक में हरियाणा से करीब 400 पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज गत 16 वर्षों से प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी वाला के नेतृत्व में न केवल समाज को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहे है, अपितु, समाज के दुख-सुख में सहयोग करने व समाज के उत्थान के लिए अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्य कार्यकारिणी के अलावा महिला, युवा व छात्र विंग की जिलास्तर व विधानसभा क्षेत्रस्तर पर लगभग 500 पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में समाज के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव विनोद जैन ने बताया कि चरखी दादरी से मुख्य प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ से गणेश गोयल के नेतृत्व में 11 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होगा। वीरवार को आयोजित बैठक में श्रवण गुप्ता, नरेश गर्ग, निरंजनलाल, संजय गर्ग, हरिराम, बबलू व ललित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें