फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमींदारा सोसायटी कार्यालय में बांटे 1091 यूरिया खाद के बैग

Tue, 17 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में यूरिया खाद के लिए किसानों की लगी लाइन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में सोमवार को यूरिया खाद बांटी गई। शुक्रवार को सोसायटी में 3325 बैग यूरिया खाद की खेप पहुंची थी। सोमवार को 1091 बैग बांटे गए। जमींदारा सोसायटी कार्यालय में सोमवार से खाद का वितरण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

छह दिन पहले भी 2200 बैग यूरिया खाद का वितरण किया गया था। फिलहाल रबी सीजन की फसलों की बोआई का कार्य चल रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में यूरिया खाद की मांग और बढ़ने की संभावना है। किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एक एकड़ से कम क्षेत्र में फसल की बोआई करने वाले किसान को भी एक बैग यूरिया खाद दी जाती है। एक एकड़ फसल के लिए एक बैग खाद का प्रावधान है। नवंबर और दिसंबर माह में यूरिया खाद की जरूरत अधिक बनी रहेगी। इस समय सरसों की बोआई पूरी हो चुकी है जबकि गेहूं की बोआई का कार्य जारी है। जिले में सरसों का रकबा करीब एक लाख 50 हजार एकड़ जबकि गेहूं की बोआई का आंकड़ा एक लाख 15 हजार एकड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। गेहूं की बोआई पूरी होने के बाद फसलों में पहली सिंचाई के दौरान यूरिया खाद की मांग बढ़ेगी। ऐसे में आगामी दो महीनों में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है। जमींदारा सोसायटी मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी खाद बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें