फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झोझूकलां महिला महाविद्यालय में 1030 सीटों पर होंगे दाखिले, छात्राओं के लिए अच्छा विकल्प

Tue, 21 May 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। झोझूकलां खंड के विभिन्न गांवों की छात्राओं के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए झोझूकलां राजकीय महिला महाविद्यालय बेहतर विकल्प है। यहां स्नातक और स्नातकोत्तर में 1,030 सीटों पर दाखिले होंगे। यहां स्नातक की 720 और स्नातकोत्तर की 310 सीटें हैं। खास बात ये है कि महाविद्यालय में दाखिला लेकर छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों में भी कॅरिअर बना सकतीं हैं।
विज्ञापन



झोझूकलां कन्या महाविद्यालय जिले के पुराने महाविद्यालयों में शामिल है। यहां हर साल छात्राओं की संख्या खासी रहती है। यहां पढ़ाई के साथ समय-समय पर खेल गतिविधियां भी करवाई जातीं हैं। छात्राओं को निशुल्क यातायात व्यवस्था का लाभ भी मिलता है। यहां छात्राएं स्नातक में बीए, बीएएसी नॉन मेडिकल और बीकॉम कोर्स स्वीकृत हैं जबकि स्नातकोत्तर में एमए भूगोल, एमए हिंदी, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स और पीजी डिप्लोमा इन योग का विकल्प चुन सकतीं हैं। महाविद्यालय को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है ताकि दाखिला संबंधी तैयारियां शुरू की जा सकें।

हर साल 15 प्रतिशत सीटें रहतीं हैं खाली



महाविद्यालय में बीए की 480, बीएससी नॉन मेडिकल की 160 और बीकॉम की 80 सीटें हैं। इनमें बीए और बीकॉम काेर्स सरकार से सहायता प्राप्त हैं जबकि नॉन मेडिकल कोर्स स्ववित्त पोषित है। सतनाली, लोहारू और कादमा में महाविद्यालय खुल जाने के बाद छात्राओं की संख्या में कमी आई है। इस कारण अब प्रति वर्ष दस से 15 प्रतिशत सीटें खाली रह जाती हैं। अंडर 19 और अंडर 17 फुटबाल स्पोर्ट्स कप में शामिल अधिकतर छात्राएं इसी महाविद्यालय से हैं। महाविद्यालय की छात्रा रही प्रियंका, पिंकी, दीपिका कबड्डी में भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं। महाविद्यालय में कई बार कोच बुलाकर छात्राओं को कोचिंग दी जाती है। डीपीई भी तैनात हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय की ओर से दी जा रही बस सुविधा

महाविद्यालय के पास चार बसें हैं। ये बसें 10 से 15 गांवों में जाकर छात्राओं को महाविद्यालय तक लाती और घर छोड़कर आती हैं। छात्राओं से बस का किराया नहीं लिया जाता। रोडवेज डिपो दादरी और भिवानी से भी छात्राओं के लिए एक-एक बस चलती है। इन बसों में अन्य सवारियां भी बैठ सकतीं हैं।
विज्ञापन



महाविद्यालय में कोर्स और सीटों का ब्योरा

स्नातक :
कोर्स -सीटें
बीए- 480

बीएससी नॉन मेडिकल - 160

बीकॉम - 80

स्नातकोत्तर :



कोर्स- सीटें

एमए भूगोल- 120

एमए हिंदी- 60
एमए राजनीति विज्ञान-60

एमएससी केमिस्ट्री-30
एमएससी फिजिक्स-20

पीजी डिप्लोमा इन योग- 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें