फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 गांवों को दिसंबर तक मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की योजना के तहत म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत दिसंबर तक 103 गांवों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल बिजली निगम योजना से जुड़ चुके 34 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है। हालांकि 48 गांवों में यह कार्य पूरा हो चुका है और शेष बचे 55 गांवों में दो माह के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली निगम की गांवों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की योजना है। इस योजना का उद्देश्य लाइन लॉस 20 प्रतिशत से नीचे रखना है। इस समय लाइन लॉस कुछ गांवों में 50 तो कहीं 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह सब चोरी की वजह से हो रहा है। पहले चरण में जिले के 103 गांवों को कवर करने की योजना है।
बिजली निगम लाइन लॉस को कम करने की दिशा में पिछले दो साल से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है और बिजली चोरों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लॉस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इस दिशा में बिजली निगम लोगों के सहयोग से काम कर रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत ये किए जा रहे कार्य
जगमग योजना के तहत शुरुआत में इन गांवों में मकानों में लगे बिजली मीटरों को बाहर पोल पर लगाया जाता है। इसके अलावा नई केबल और पोल लगाए जाएंगे ताकि बिजली की सीधी चोरी न होने पाए। गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है जिससे लाइन लॉस ज्यादा बढ़ जाता है और इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता है। गांवों में लगे काले मीटर भी योजना के तहत बदले जाएंगे।
14 गांवों में केवल कनेक्शन का काम बाकी
जिले के 14 गांव ऐसे हैं जिनमें जगमग योजना के तहत नई लाइनें, पोल लगाने और मीटरों को बाहर लगाने का काम पूरा हो गया है। इन गांवों में अब केवल कनेक्शन करने बचे हैं और जल्द ही यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इनके अलावा 55 गांव ऐसे हैं जिनमें 90 से 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उनमें दिसंबर के अंत तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
30 जून 2023 तक सभी 166 गांवों को कवर करने का है लक्ष्य
अब तक बिजली निगम ने जिले के 48 गांवों में 20 फीडरों पर जगमग योजना का काम पूरा कर लिया है। इसके अलावा 55 गांवों में दिसंबर माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद दिसंबर से शेष बचे गांवों को इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। 30 जून 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है। उसके बाद जिले के सभी 166 गांवों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
दिसंबर माह से शेष बचे गांवों को भी इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। 34 गांवों में निगम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है। 30 जून 2023 तक यह टारगेट पूरा करना है।
विज्ञापन

शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें