चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में वीरवार को 102 बैग डीएपी वितरित की गई। गत तीन दिनों के दौरान सोसायटी की ओर से किसानों को 3100 बैग वितरित किए जा चुके हैं।
वीरवार को केंद्र पर 500 बैग डीएपी और पहुंची है। इनका वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। वीरवार को खाद की मात्रा कम होने की वजह से भीड़ नहीं रही। गत दो दिनों के दौरान डीएपी लेने के लिए काफी भीड़ रही थी।
विज्ञापन
जिले में रबी सीजन में डीएपी आठ हजार व यूरिया 14 हजार एमटी की जरूरत है। इस समय सरसों की फसल की बिजाई शुरू होने पर खाद की मांग ज्यादा बनी हुई है। डीएपी की आवक भी पर्याप्त हो रही है।
शुक्रवार को भी जमींदारा सोसायटी कार्यालय में खाद का वितरण सुबह नौ बजे शुरू किया जाएगा। किसानों को वरीयता क्रम से खाद बांटी जा रही है। वीरवार को 102 बैग खाद वितरित की गई। जमीन के विवरण के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है।
जमींदारा सोसायटी कार्यालय में जगह की कमी होने की वजह से पर्ची कटने के बाद नई अनाज मंडी से किसान को खाद का बैग उपलब्ध कराया जाता है। गत तीन दिनों में 550 किसानों को डीएपी वितरित की गई।