फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारहवीं कक्षा के हिंदी के पेपर में बने 10 यूएमसी, दो महिला लेक्चरर रिलीव

Sat, 04 Mar 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को बारहवीं हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। हिंदी के पेपर में उड़नदस्तों ने 10 नकलची पकड़े। इन सभी के यूएमसी बनाए गए हैं। इतना ही नहीं दो परीक्षा केंद्रों से दो महिला लेक्चरर को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है। परीक्षा के तीन घंटों के दौरान उड़नदस्ते पूरी तरह से सख्त रहे और केंद्रों को जांचा।
विज्ञापन

दोपहर बाद साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही प्रशासन, शिक्षा विभाग व बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने केंद्रों की चेकिंग शुरू कर दी। डीईओ कृष्णा फौगाट की फ्लाइंग ने राजकीय स्कूल समसपुर, अचीना व मिसरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल दिनेश श्योराण ने बताया कि गांव मिसरी परीक्षा केंद्रों में लोगों का बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। इस केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ बनी रही जिससे परीक्षा की पवित्रता भंग होती पाई गई।
इसी प्रकार शिक्षा बोर्ड प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने शहर व गांवों में बने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस बोर्ड फ्लाइंग में विद्या सागर गेरा, रविंद्र सिंह व नरेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आठ छात्रों के यूएमसी बनाए। इसके अलावा दो यूएमसी बोर्ड चेयरमैन की दादरी फ्लाइंग ने बनाए हैं। इस प्रकार कुल 10 छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। बोर्ड फ्लाइंग में शामिल विद्या सागर गेरा ने बताया कि नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में चल रहे दो अलग-अलग केंद्रों में चार यूएमसी बनाए गए हैं। इसी प्रकार एक यूएमसी समसपुर परीक्षा केंद्र में बनाया गया है। एक यूएमसी गांव अचीना परीक्षा केंद्र और दो यूएमसी सांवड़ परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दादरी कन्या स्कूल में बने तीन यूएमसी, प्राध्यापिका रिलीव
फ्लाइंग में शामिल विद्या सागर गेरा ने बताया कि शहर दादरी में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक ही कमरे में तीन यूएमसी बनने पर ड्यूटी सुपरवाइजर प्राध्यापिका प्रमिला को रिलीव कर दिया गया है। इसी प्रकार गांव सांवड़ के परीक्षा केंद्र में कार्यरत ड्यूटी सुपरवाइजर प्राध्यापिका अंजू को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रिलीव किया गया है। इन दोनों की जगह अगले पेपर में दूसरे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। विद्या सागर ने बताया कि डीईओ की ओर से दूसरे शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है।
- डीसी और एसडीएम फ्लाइंग भी रही सक्रिय
इसी प्रकार प्रशासन की फ्लाइंग की ओर से भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन की फ्लाइंग में डीसी व एसडीएम की टीम शामिल है। ग्रामीण परीक्षा केंद्रों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से परीक्षा के दौरान अव्यवस्था बनी रहती है।
- केंद्र के बाहर पुलिस ने बरती सख्ती
दादरी राजकीय कन्या स्कूल के बाहर शनिवार को भी नकल डालने के लिए असामाजिक तत्व पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। हालांकि उन्हें परीक्षा केंद्र से दूर खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। कुछ युवकों ने तो दीवार पर चढ़कर पुलिसकर्मियों को खूब छकाया।
- लगातार बन रहे यूएमसी केस
दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में लगातार यूमएसी बन रहे हैं। तीन दिन पहले आयोजित परीक्षा में शहर के एक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी से मोबाइल बरामद हुआ था। अब तक जिले में करीब 14 यूएमसी बन चुके हैं जबकि एक परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें