अप्रैल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी रही है। सोमवार को दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को माई खुर्द निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, कमोद निवासी 29 वर्षीय युवक, सर्राफों वाली गली निवासी 58 वर्षीय महिला, वार्ड-17 निवासी 29 वर्षीय युवक, चिड़िया निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, सरदार झाडू सिंह चौक निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, जनता कॉलेज के समीप रहने वाला 18 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय महिला, रावलधी निवासी 29 वर्षीय युवक और अनाज मंडी निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। सोमवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 604 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 146896 सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 770 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। इस समय जिले में 84 संक्रमित उपचाराधीन हैं। अब तक संक्रमित मिले 1632 लोगों में से 26 की मौत हुई है और 1522 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।