जिले में बुधवार को 10 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, सात नए केस भी सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1474 हो गई है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है। नए संक्रमितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले से अब तक 100430 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 1110 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में से 1394 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 24 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 56 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 823 सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि अब 97846 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में पांच संक्रमित भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जिले में 9350 लोग फिलहाल होम क्वारंटीन हैं।
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार को उमरवास गांव निवासी 36 साल की महिला, खेड़ी निवासी 24 साल का युवक, झरनाघाट निवासी 25 साल का युवक, गोठडा निवासी 24 साल की युवती, मानकावास निवासी 75 साल का व्यक्ति, बौंदकलां निवासी 22 साल की युवती और माई कलां निवासी 43 साल की महिला संक्रमित मिली है।