24 जुलाई को गांव मानकावास में हवाई फायर कर महिला को दी गई थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव मानकावास में हवाई फायर कर महिला को धमकी देने के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। उसकी पहचान गांव कितलाना निवासी आशीष के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और न्यायलय के आदेश पर उसे भिवानी जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मानकावास निवासी महिला मैना ने 24 जुलाई को सदर थाना पुलिस के शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह अपने प्लॉट में पशुओं के लिए चारा डाल रही थी। उसी दौरान तीन बाइक सवार नौ युवक वहां आए। उन्होंने गौतम का घर पूछा और चौक में जाकर बिल्लू के सामने हवाई फायर किया। बाद में गौतम को मारने की धमकी देकर मानकावास पहाड़ की ओर चले गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष को रावलधी से दबोचा है।